Sunday, July 7, 2024

क्लीन खन्ना, ग्रीन खन्ना, मुहिम का विधायक सौंद ने किया आगाज




खन्ना, 7 जुलाई :- 


शहर में जगह जगह हुए अवैध अतिक्रमणों को हटाकर शहर का सौंदर्यकरण करने ओर मिशन क्लीन खन्ना, ग्रीन खन्ना तहत हाईवे के साथ सर्विस रोड़ ओर अन्य इलाकों में पौधारोपण कर शहर को सुंदर बनाने की मुहिम का रविवार को हलका खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ने आगाज किया जिसके तहत स्थानीय जी.टी रोड़ पर स्थित आर्मी ग्राऊंड के बाहर पौधे लगाये गए। 

                           इस मौके क्लीन खन्ना, ग्रीन खन्ना मुहिम का आरंभ करते हुए हलका खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ने शहरवासियों से सहयोग की मागं करते हुए कहा कि शहर को सुंदर बनाने में शहरवासी उनका सहयोग करें। विधायक सौंद ने कहा कि सरकारें आती जाती रहेंगी लेकिन उन्होंने ओर उनके बच्चों ने इसी शहर में रहना है जिसके चलते राजनीति से उपर उठकर सबसे पहले अपने शहर का सौंदर्यकरण करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है जिसमें शहरवासियों के सहयोग की जरूरत है। विधायक सौंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर के चौराहों को कडी मशक्कत के बाद कूडे के डंपों से निजात दिलाई गई है जिसे लेकर कोई भी दुकानदार या इलाकावासी जी.टी रोड़ या पुल के नीचे बने चौराहों पर कूडा न फैंके। विधायक सौंद ने बताया कि क्लीन खन्ना, ग्रीन खन्ना मिशन तहत पहले चरण में शहर में जी.टी रोड़ के दोोनं ओर कोनो कार्पस, योगांड़ा, कचनार ओर अमलतास के पौधे लगाये जा रहे हैं ओर दूसरे चरण में शहर के चिन्हित किये गए अन्य इलाकों मे भी सौंदर्यकरण मुहिम तहत बडी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। विधायक सौंंद ने कहा कि हाईवे के दोनों ओर सर्विस लाईन, लिकं सडकों ओर प्रमुख बाजारों में दुकानदार ओर रेहडी फडी चालक उनका सहयोग करें ओर अवैध अतिक्रमण न करें जिससे लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि रेहडी फडी वालों को हटाना या किसी का रोजगार छीनना उनका मकसद नहीं है ब्लकि शहर को सुंदर बनाने के साथ साथ रेहडी फडी वालों के लिए एक सुनिश्चित स्थान उपलब्ध करवाना ताकि वह भी बिना किसी रूकावट के अपना काम कर सकें, को लेकर वह प्रयासरत हैं। जिसे जल्द ही मुकम्मल कर लिया जाएगा। 

                                           इस मौके उनके साथ प्रसिद् उधोगपति वरिंदर गुप्ता गुड्डू, बुद्जिीवी सैल के लोकसभा कार्डिनेटर अमरदीप सिंह पुरेवाल, ईओ चरणजीत सिंह, ठेकेदार राजेश वालिया,  मैडम परमजीत कौर, मैडम मनप्रीत कौर, सीएफ मनिदंर सिंह, चंदन सिंह नेगी, मैडम सविता जोशी, वन रेंज अधिकारी जसवीर सिंह राये, पीए महेश कुमार, ब्लाक अधिकारी सुरिंदर सिंह, जंगलात विभाग से आशा रानी, पार्षद सुनील कुमार नीटा, पार्षद परमप्रीत सिंह पोंपी, पार्षद सुरिंदर बावा, मनरीत सिंह नागरा, पार्षद विक्की मशाल, पुनीत अंबरसरिया, बलंिवदर सिंह धंजल, बिक्रमजीत सिंह लोटे, पार्षद पति मक्खन सिंह,  प्रशांत डांग, मनू मनोचा, पार्षद रीटा रानी, पूर्ण चंद, बलकार सिंह औजला, हरदीप सिंह दीपा, लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल, गौरव मोदगिल, ज्योति रसूलड़ा, राज कुमार जस्सल, हरप्रीत सिंह प्रिंस, संजीव कुमार किट्टू, कर्मचारी यूनियन प्रधान अनिल कुमार गेटू, राजवीर कौर नाग, हनी लिबड़ा, मास्टर अवतार सिंह, हरदीप सिंह नसराली, अवतार सिंह मान, अनीष गोयल, हरवीर सिंह सोनू, जतिंदर महमी के साथ साथ बडी संख्या में इलाकावासी मौजूद रहे।.         Firtu Business Directory punjab # ~ D Krazy Kids, play and party Area 24/25 lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505 *To let service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ , ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interlocking pavers & main hole frame & cover, khanna mobile 9914718000, 9855018000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties* shop n 137 Guru Amar Das market Gagan Dutta 9814080135 contact for any kind of property sale and purchase #. Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here. *Battu plaza* Mo :9872695413, 7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building, Samrala chowk g.t Road khanna