*खन्ना:* समराला रोड स्थित पंजाबी बाग कॉलोनी में गणेश महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। *"गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के गगनभेदी जयकारों के साथ भगवान गजानन की विदाई की गई।
विसर्जन से पूर्व भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने *पूरे पंजाबी बाग की परिक्रमा* की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए *कढ़ी-चावल के अटूट लंगर* का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी *पंडित देशराज शास्त्री जी* ने विसर्जन का महत्व बताते हुए कहा कि विसर्जन त्याग और अहंकार को छोड़ने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान की शोभा यात्रा में जो भी प्राणी नंगे पांव और श्रद्धा भाव से पैदल चलता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल शर्मा स राजिंदर सिंह स अवतार सिंह श्री विनोद शर्मा जगजीत सिंह अमन जगदेयो दिलमन प्रीत सिंह हितेश शर्मा सतीश कुमार रोहित थोर कविता थोर प्रियंका हिना जगदेयो शिवकुमार गगनदीप दविदर प्रवेश जोसी ज्ञानचंद नंदा देशराज शास्त्री हरदीप कौर कविता शर्मा रश्मि जोशी नीरू शर्मा मोनिका शाही मधु गुप्ता कुलदीप कौर संधू जसविंदर कौर गुरप्रीत कौर सीमा विंदर चौधरी
पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के डायरेक्टर डा. सुनील बंसल ने खन्ना सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचने पर एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन सहित समूह स्टाफ ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान डायरेक्टर डा. सुनील बंसल ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, सर्जरी वार्ड, जच्चा-बच्चा बिल्डिंग, दवा स्टोर सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों से अस्पताल की सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया गया।इसके बाद डा. सुनील बंसल ने एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा रोजाना के कामकाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की कार्यशैली पर संतुष्टि जताते हुए मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मीडिया से बातचीत करते हुए डा. सुनील बंसल ने कहा कि खन्ना सिविल अस्पताल अच्छे ढंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। अस्पताल में सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन के साथ विचार-विमर्श किया गया है।खन्ना सिविल अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू करने के सवाल पर डा. बंसल ने कहा कि जिला स्तर पर सभी सिविल अस्पतालों में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि खन्ना सिविल अस्पताल की ओर से एमआरआई की मांग है तो प्रस्ताव लिखित रूप में भेजा जाए। विभाग की ओर से इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डा. करनप्रीत कौर, सर्जन डा. इंद्रप्रीत सिंह, हड्डी रोग माहिर डा. राघव अग्रवाल, डा. जगदीप बराड़, नर्सिंग सिस्टर कमलजीत कौर, सीनियर क्लर्क हरीश कुमार, वरिष्ठ अधिकारी भूपिंदर सिंह, नर्सिंग सिस्टर ऊषा रानी, फैसिलिटी मैनेजर नवनीत कौर सहित स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ़
*खन्ना:* पुजारी सभा खन्ना (रजि.) लुधियाना की एक विशेष बैठक *श्री रामचंद्र मंदिर, चंदला मार्केट* में *पुजारी सभा खन्ना रजिस्टर लुधियाना पदाधिकारी * की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खन्ना के विभिन्न मंदिरों से बड़ी संख्या में पुजारी सम्मिलित हुए।
बैठक में आगामी *रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी* के त्योहारों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और श्रद्धालुओं के लिए सही तिथि व मुहूर्त की जानकारी दी गई।
*पुजारी सभा खन्ना के पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।* इस बार राखी बांधने के लिए भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा। भद्रा 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे से शुरू होकर रात 9:29 बजे समाप्त हो जाएगी। _पंचांग दिवाकर_ के प्रमाण अनुसार 28 अगस्त को पूरा दिन भद्रा रहित है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, यूट्यूब और कुछ हिन्दू विरोधी संस्थाओं द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि रक्षाबंधन पर भद्रा है और राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह पूर्णतः भ्रामक है। इस वर्ष 28 अगस्त को भद्रा का योग ही नहीं है, इसलिए श्रद्धालु पूरे दिन विधिपूर्वक राखी बांध सकते हैं।
वहीं *श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार* को मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मध्यरात्रि निशिता काल में मनाया जाएगा।
पुजारी सभा के पदाधिकारी ने सभी पुजारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मंदिरों में श्रद्धालुओं को सही पंचांग के अनुसार जानकारी दें और अफवाहों से बचें। सभा ने निर्णय लिया कि दोनों पर्वों पर मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में सीनियर पंडित प्रेमचंद अध्यक्ष देशराज शास्त्री*उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव, रोशन लाल जी, उपसचिव राकेश शर्मा जी, कोषाध्यक्ष पंडित प्रवीण जी, संस्कृति मंत्री पंडित आशु जी, पंडित मुकेश जी, पंडित विकास शर्मा पंडित सुमन शर्मा पंडित लक्ष्य शास्त्री पंडित रमेश शास्त्रीपंडित देवेंद्र शास्त्री, पंडित गौरव शास्त्री* सहित अन्य पदाधिकारी और पुजारी गण उपस्थित रहे।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री प्राचीन गुग्गा माड़ी शिव मंदिर, समराला रोड खन्ना में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भव्य मीठे जल की छबिल का आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी में राहगीरों और भक्तों को राहत देने के उद्देश्य से लगाई गई इस छबिल का शुभारंभ मंदिर के पुजारी पंडित देशराज शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ किया। पंडित जी ने स्वयं सभी श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा जल, इलायची व गुलाब जल युक्त शरबत वितरित कर सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया।
पंडित देशराज शास्त्री जी ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जल दान को सर्वश्रेष्ठ दानों में गिना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर प्यासे व्यक्ति को मीठा शीतल जल पिलाने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। इससे घर के पितृ दोष शांत होते हैं, परिवार में सुख-शांति आती है, संतान सुख की प्राप्ति होती है और अंततः मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। मान्यता है कि इस दिन जल दान करने वाले को अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। गर्मी में जल पिलाना "जल दान महादान" कहलाता है क्योंकि यह न केवल शरीर की प्यास बुझाता है बल्कि जीव की आत्मा को भी शीतलता प्रदान करता है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से जल ग्रहण कर पंडित जी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।
**Firtu Buisness Diretory punjab#~ with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interloacking pavers &main hole frame & cover ,khanna mobile 9914718000,98550 18000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties* shop n 137 Guru Amar Das market gagan dutta 9814080135 contact for any kind of property sale and purchase #. Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here. *Battu plaza* ph no:9872695413,7696664616# with best complimentsS- SUPREME TVS
श्री प्राचीन गुग्गा माड़ी शिव मंदिर के पुजारी पंडित देशराज शास्त्री जी ने बताया कि श्रावण मास बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान देशभर में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त रक्षाबंधन वाले दिन होगा। यह महीना कुल 30 दिनों का रहेगा, जिसमें शिव आराधना, उपवास और धार्मिक अनुष्ठान करना विशेष फलदायी होता है। शास्त्री जी ने बताया कि
श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने से विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही, भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
पहला सोमवार व्रत: 14 जुलाई
दूसरा सोमवार व्रत: 21 जुलाई
तीसरा सोमवार व्रत: 28 जुलाई
चौथा सोमवार व्रत: 4 अगस्त
शास्त्री जी ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ स्कंद पुराण में श्रावण मास का विशेष महत्व बताया गया है। कहा गया है कि यह महीना स्वयं भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यही वह समय होता है जब माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
श्रावण मास में भक्त नियमपूर्वक पूजा, व्रत और भक्ति करते हैं। महिलाएं विशेष रूप से इस महीने में व्रत करती हैं ताकि उन्हें अच्छा पति मिले और उनके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहे। इस महीने में की गई पूजा और तपस्या का फल कई गुना अधिक मिलता है।
शास्त्री जी ने बताया कि श्री प्राचीन गुग्गा माड़ी शिव मंदिर में शिव पुराण की कथा 16 जुलाई श्रावण मास की संक्रांति से आरंभ होगी हर रोज सायं काल 4:00 बजे से 6.30बजे तक चलेंगी
खन्ना द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग शिक्षिका चंद्रकला अग्रवाल (रिकू)ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया और लोगों को इन्हें करने का तरीका सिखाया। सूर्य नमस्कार, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे आसनों पर विशेष ध्यान दिया गया। और मन को एकाग्रता और मन की शांति प्राप्त होती है लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के गुणों को आत्मसात करने का प्रयास किया। इस आयोजन ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर मंदिर प्रधान प्रेमचंद बख्शी, योग गुरु चंद्रकला अग्रवाल,डॉ प्रियंका सूद स्नेह रानी ,रेखा शर्मा लता शर्मा मधु गुप्ता सुभाष सिंगला चांद सूद सुनीता जिंदल .मंजू बक्शी दर्शना गोयल पुजारी सभा खन्ना के सदस्य अध्यक्ष देशराज शास्त्री पं शिवकुमार जी पं रोशन लाल जी प्रेस सचिव रेनू वशिष्ठ पं राकेश शर्मा पं आशु शर्मा पंडित मुकेश शर्मा का सहयोग रहा।
स्थानीय शिव पुरी मन्दिर मे हंसराज बिरानी और राहुल गर्ग वावा की अध्यक्षता मे हुई, जिसमें शिवपुरी मन्दिर मे आगामी शिव विवाह एवं भव्य महाकाल आरती की रूपरेखा तैयार की गई, इस बैठक मे हंसराज बिरानी के अतिरिक्त ब्राह्मण सेवा मंच के प्रधान सुभाष शर्मा, बाबा गणपति सेवा संघ के प्रधान शमशेर शर्मा, श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के प्रधान ब्रांड एंबेसडर चंदन नेगी, कर्मकाण्डी ब्राह्मण सभा के प्रैस सचिव पंडित विनोद तिवाड़ी, महाकाल बल्ड सेवा के फाउंडर राहुल गर्ग वावा, समाज सेवी ब्रह्मदेव बर्मा, सोहनलाल गोयल, सतपाल अरोड़ा, मनप्रीत, शिवपुरी मन्दिर से पंडित कमल देव और पंडित रमेश आदि उपस्थित रहे, सर्व सम्मति से निर्णय भी लिया गया कि आगामी 22 जून 2025 दिन रविवार को शिवपुरी मन्दिर मे "शिव विवाह सायं 6:30 बजे और महा आरती रात्रि 9:00 बजे" का आयोजन किया जा रहा है, इस उपलक्ष्य मे दिनांक 21 जून 2025 को सायं 7:00 बजे विशेष बैठक शिव पुरी मन्दिर मे दौवारा रखी जाएगी, सभी शहरवासियों से अनुरोध है कि इस बैठक मे बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, बदलते मौसम के कारण यदि अत्यधिक बारिश हुई तो सारा प्रोग्राम स्थगित कर आगे कर दिया जाएगा,
ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है, जहां वे अपने आप को निखार सकती हैं और आत्मविश्वास बढ़ा सकती है ! "ब्यूटी पार्लर न केवल महिलाओं को सुंदर बनाते हैं, बल्कि उन्हें तनावमुक्त और आरामदायक भी बनाते हैं। "एक अच्छा ब्यूटी पार्लर महिलाओं को उनकी सुंदरता को निखारने में मदद करता है, और उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस कराता है।"
यह शब्द श्रीमती इंदरप्रीत कौर, डायरेक्टर श्रृंगार और स्टाइल ब्यूटी क्लिनिक, मैं क्लीनिक की 25वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए कहे !
इस सिमिलर सिल्वर जुबली समारोह में ब्यूटी क्लिनिक के सभी पुराने और नए विद्यार्थियों ने भाग लिया !
श्रीमती इंदरप्रीत कौर ने बताया के इस क्लीनिक में बहुत आधुनिक मशीनों के साथ न सिर्फ औरतों की ब्यूटीफिकेशन का काम किया जाता है, बल्कि यहां पर लड़कियों को औरतों को सुंदर बनाने की और फेस की सभी बीमारियों का इलाज करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है !
इस समारोह में इलाके की कई प्रतिष्ठ औरतें, और इलाका निवासी शामिल हुए !
*Acupressure Points for Facial Palsy (Bell’s Palsy)*
Facial palsy is often due to inflammation or nerve damage, commonly affecting one side of the face. Acupressure may support nerve stimulation, muscle tone, and circulation, complementing other treatments.
🔹 Recommended Acupressure Points:
GB1
Outer corner of the eye – relaxes facial muscles.
ST2
Below the eye – relieves tension and improves circulation.
ST4
At the corner of the mouth – helps with drooping and numbness.
GV26
Between the nose and upper lip – stimulates nerve recovery.
CV24
In the depression below the lower lip – tones the mouth and jaw area.
✨ How to Apply:
Use firm but gentle pressure with clean fingers or a rounded tool.
Massage each point for 30–60 seconds, 2–3 times daily.
Combine with facial exercises and professional therapy for best results.
⚠️ Note: If facial paralysis is sudden, seek immediate medical care to rule out stroke or other serious conditions.