Wednesday, May 15, 2024

अनाज मंडी में आढ़तियों ओर किसानों से रू-ब-रू हुए आप उम्मीदवार, कहा, 5 सीजन हो चुके, एक एक दाने का साथ ही किया जाता रहा है भुगतान





खन्ना, 14 मई :-

लोकसभा श्री फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी.पी खन्ना में स्थित एशिया की सबसे पडी अनाज मंडी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जहां आढ़तियों ओर किसानों से रू-ब-रू होते हुए गुरप्रीत सिंह जी.पी ने आप के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके प्रदेश उप प्रधान, लोकसभा चुनाव प्रचार कंपेन कमेटी चेयरमैन, आप के स्टार कंपेनर एंव हलका खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ओर आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा भी साथ रहे। इस मौके बडी संख्या में आढ़तियों ने आप नेताओं का जोरदार स्वागत किया ओर कई जगहों पर लड्डू बांटे गए ओर उनका मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके आप नेताओं ने अनाज मंडी में ड़ोर टू ड़ोर चुनाव प्रचार किया ओर आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

                                इस मौके लोकसभा श्री फतेहगढ साहिब उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी.पी ने कहा कि केंद्र की सरकारों ने हमेशा से ही पंजाब ओर विशेषकर पंजाब के किसानों से सौतेली मां जैसा सलूक किया है। जिसके चलते आज किसान अपनी ही बोयी हुई फसल का उचित दाम लेने के लिए धक्के खाने को विवश है। इतना ही नहीं अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गोलियां तक दागी जाती है। एैसे में एैसी केंद्र सरकार से किसान इंसाफ की क्या उम्मीद कर सकते हैं। गुरप्रीत जी.पी ने कहा कि किसानों की समस्या के स्थायी हल के लिए लोकसभा में आम आदमी पार्टी के गठबंधन की सरकार का आना जरूरी है ओर आप के अधिक से अधिक सदस्य लोकसभा पहुंचाए जाने चाहिए ताकि पंजाब ओर किसानों की आवाज को देश की सांसद में बुलंद किया जा सके। 

                            वहीं इस मौके प्रदेश उप प्रधान, लोकसभा चुनाव प्रचार कंपेन कमेटी चेयरमैन, आप के स्टार कंपेनर एंव हलका खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद अब तक अनाज मंडी के कुल 5 सीजन बीत चुके हैं। इन पाचों सीजन में किसानों की फसल को मंडी में आते ही खरीदने के साथ साथ उनकी फसल की तुरंत पेमेंट की गई। मंडियों में किसानों ओर आढ़ती भाईयों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी गई जिससे आम आदमी पार्टी की किसानों ओर आढ़तियों प्रति नियत ओर सोच का पता चलता है। विधायक सौंद ने आढतियों से अपील करते हुए प्रदेश के हितों के लिए आप उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा पहुंचाने का आवाह्न किया।               

                        इस मौके आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा के साथ साथ सरप्रस्त हुक्म चंद शर्मा, भरपूर चंद बैक्टर, रणजीत सिंह, रशपाल सिंह रौणी, केसर सिंह पूरबा, चन्नी आढ़ती, अमरजीत सिंह, सूरज प्रकाश, हरबंस लाल, भगवंत सिंह, जसवीर सिंह मांगट, गुलजार सिंह, गुरचरण सिंह सहित बडी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे जबकि आम आदमी पार्टी से विधायक पिता भुपिंदर सिंह सौंद, हरजीत सिंह सोहल, जगतार सिंह रत्नहेडी, गुरमुख सिंह भमरा, अमरदीप सिंह पुरेवाल, एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा, पीए महेश कुमार, मास्टर अवतार सिंह दहेडू, पराग बत्ता, बलकार सिंह औजला, एडवोकेट मनीष गोयल, सुरजीत सिंह मेंहदीपुर, सूबेदार मलकीत सिंह, राम सिंह, राजवीर, स्वर्ण सिंह छिब्बर, मलकीत सिंह मीता, एडवोकेट जसविंदर लोटे, अवतार सिंह मान, कीमती लाल के साथ साथ बडी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

फोटो खन्ना ए, बी, सी, डी :- खन्ना अनाज मंडी पहुंचने पर गुरप्रीत सिंह जी.पी ओर विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद का स्वागत करते आढती ओर किसान।   Firtu Business Directory punjab # ~ D Krazy Kids, play and party Area 24/25 lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505 *To let service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ , ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interlocking pavers & main hole frame & cover, khanna mobile 9914718000, 9855018000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties* shop n 137 Guru Amar Das market Gagan Dutta 9814080135 contact for any kind of property sale and purchase #. Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here. *Battu plaza* Mo :9872695413, 7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building, Samrala chowk g.t Road khanna (A