Saturday, January 19, 2019

भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडलाध्यक्ष दिनेश विज ने पार्टी की मजबूती के लिए कई पदाधिकारियों को नियुकत किया

: भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडलाध्यक्ष दिनेश विज ने आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कई पदाधिकारियों को नियुकत किया है। आज भाजपा खन्ना मंडल की बैठक दिनेश विज की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई। बैठक में जिला सचिव मीनाक्षी विज व खन्ना महिला मोर्चा अध्यक्ष दविंदर कौर ने विशेष तौर पर शमूलियत की। दिनेश विज ने बताया कि कमल घई को उपाध्यक्ष, मुनीष गोयल को सचिव व प्रवेश भार्गव को सहसचिव नियुकत किया गया है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष निपुन्न मित्तल, अनूप शर्मा, सतीश वर्मा, बबला मेहता, जसपाल कालीराव, धर्मपाल वर्मा, सतदेव मोदगिल, प्रितपाल सिंह पाली, नवनीत चांदला, चमन लाल व नवीन गर्ग भी उपस्थित थे।