Saturday, October 31, 2020

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणेश शाकिर की हाजिरी में रेखा रानी की अगुवाई में 14 महिलाओं ने वार्ड 13 में थामा भाजपा का दामन

 





खन्ना के वार्ड 13 में शनिवार को 14 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरूणेश शाकिर ने रेखा रानी की अगुवाई में शामिल हुए इन महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी रजनीश धीमान, जिला प्रधान पवन कुमार टिंकू, मंडल प्रधान अनूप शर्मा, जिला महिला मोर्चा प्रधान रितु वशिष्ट और मंडल महिला मोर्चा प्रधान पूजा साहनेवालिया भी मौजूद रहीं।


शाकिर ने पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक आम वर्कर भी अपनी मेहनत से राष्ट्रीय प्रधान और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। ऐसी अनेक उदाहरणें भाजपा के पास है। दूसरी तरफ कांग्रेस और अकाली दल परिवारों तक सीमित पार्टियां हैं। वहां वर्करों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता है। जिला प्रधान टिंकू ने कहा कि भाजपा आने वाले नगर कौंसिल चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। शहर के सभी 33 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार खड़े होंगें। पार्टी खन्ना नगर कौंसिल में बहुमत हासिल करेगी।


रेखा रानी ने कहा कि पार्टी की तरक्की के लिए वे और उनकी टीम दिन-रात एक कर देंगी। पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को वार्ड 13 के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी फंडों से खन्ना शहर में हो रहे विकास के कामों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। कुछ नेता 5 साल तक वार्ड में नहीं आए और अब वे भाजपा सरकार द्वारा कराए विकास के कामों पर अपना ठप्पा लगाना चाहते हैं। लेकिन, लोग बहुत समझदार हैं।


पार्टी में शामिल होने वालों में रेखा रानी, शशि खोखर, शारदा देवी, निशा रानी, पूजा रानी, सीमा रानी, डिंपल, सुषमा रानी, गीता, उर्मिला देवी, शिमला देवी, पूनम, रीना और सीमा रानी शामिल हैं। इसके अलावा संदीप कुमार और संजू चौधरी को भी भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेता बलजिंदर सिंगला, डा. सोमश बत्ता, सुधीर सोनू, रमरीश विज, लिलिब नंदा, अमन मनोचा, आतिश बांसल, प्रितपाल सिंह, राजन छिब्बर, नानक दास लोहिया, विनोद तिवारी भी मौजूद ।