खन्ना--
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन खन्ना के चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए। इसमें पूर्व एसपी सतनाम सिंह के ग्रुप ने जीत हासिल की है। पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे सतनाम सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भूपिंदर सिंह को बड़े अंतर से मात दी। रिटायर इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह चार बार इस पद पर रह चुके हैं।
वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए हाकम सिंह ने करम सिंह को 59 मतों से हराया। वहीं सचिव पद के लिए शिव कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी पलविंदर सिंह को 74 वोटों से हरा दिया। एसोसिएशन के कुल 243 सदस्यों में से 168 ने ही अपने मत का प्रयोग किया। प्रधान चुने जाने के बाद सतनाम सिंह ने कहा कि वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर आम सहमति के साथ फैसले लेंगें। पेंशनर्स के हक लिए कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सहयोग के लिए वे अपने विरोधियों से भी अपील करते हैं।