*खन्ना:* समराला रोड स्थित पंजाबी बाग कॉलोनी में गणेश महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। *"गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के गगनभेदी जयकारों के साथ भगवान गजानन की विदाई की गई।
विसर्जन से पूर्व भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने *पूरे पंजाबी बाग की परिक्रमा* की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए *कढ़ी-चावल के अटूट लंगर* का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी *पंडित देशराज शास्त्री जी* ने विसर्जन का महत्व बताते हुए कहा कि विसर्जन त्याग और अहंकार को छोड़ने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान की शोभा यात्रा में जो भी प्राणी नंगे पांव और श्रद्धा भाव से पैदल चलता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल शर्मा स राजिंदर सिंह स अवतार सिंह श्री विनोद शर्मा जगजीत सिंह अमन जगदेयो दिलमन प्रीत सिंह हितेश शर्मा सतीश कुमार रोहित थोर कविता थोर प्रियंका हिना जगदेयो शिवकुमार गगनदीप दविदर प्रवेश जोसी ज्ञानचंद नंदा देशराज शास्त्री हरदीप कौर कविता शर्मा रश्मि जोशी नीरू शर्मा मोनिका शाही मधु गुप्ता कुलदीप कौर संधू जसविंदर कौर गुरप्रीत कौर सीमा विंदर चौधरी
