Friday, October 26, 2018

बल्ले बल्ले मनोज घई





आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला खन्ना की पहली व अहम बैठक ज़िला अध्यक्ष मनोज घई की अध्यक्षता में माता रानी मंदिर, सीन्यर सिटिज़ेन हाल में रखी गयी। इस बैठक में विशेष रूप से किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा पंजाब भाजपा में बतौर सचिव व ज़िला खन्ना के इंचारज डॉ. परमिंदर शर्मा , ज़िला भाजपा खन्ना के प्रधान रंजित सिंह हीरा, ज़िला महासचिव जतिंदर शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. सोमेश बत्ता, पूर्व ज़िला अध्यक्ष व भाजपा पार्षद संजीव धमिजा, पंजाब इंडस्ट्री सेल के चेयरमैन पवन विज, पूर्व भाजयुमो पंजाब महासचिव अनुज छाहडिया उपस्थित हुए। इस बैठक में भजयमो ज़िला खन्ना की कार्यकारिणी की घोषणा कीगयी। साहनेवाल से दामनदीप सिंह व खन्ना से हिमांशु शर्मा को ज़िला महासचिव, पायल से हनी धरनी, खन्ना से कमल घई व प्रिन्स लखानी को ज़िला उपाध्यक्ष, खन्ना से मनीष गोयल को सचिव, विक्रांत राय को सोशल मीडिया ईंचारज, मनीष गोयल कोषाध्यक्ष, विशांत दीक्षित, नवीन कौशल, अरुण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

इस बैठक में नवनियुक्त भाजपा मंडल प्रधान दिनेश विज, पूर्व चेयरमैन इमपरूवमेंट ट्रस्ट अजय सूद, भाजपा पार्षद सर्वदीप सिंह कलिराओ व सुधीर सोनू, पूर्व भाजपा पार्षद जसपाल सिंह लोटे व पूर्व भाजपा पार्षद अमृतलाल लटावा, भाजयुमो पंजाब के कोषाध्यक्ष रमरिश विज,

भाजपा नेता बलजिंदर सिंगला, विजय विज, अशोक विज, वीर प्रकाश कपूर, हरसिमरनजीत सिंह रिचि,
पूर्व अध्यक्ष सीन्यर सिटिज़ेन सेल गुलशन शर्मा, अनूप शर्मा, बबला मेहता, कमल कपूर, नवदीप चाँदला, शेखर बग्गन, प्रीतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।