Monday, February 4, 2019

खेती की नई तकनीक पंजाब में

खेती की नई तकनीक पंजाब में -अब खेती के दौरान किसानों को मिट्टी-मिट्टी नहीं होना पड़ेगा, बल्कि कोट पैंट पहनकर व टाई लगाकर खेती की जा सकती है। अब बिना मिट्टी के भी खेती संभव है। यह सच साबित कर दिखाया है
केंद्र से रिटायर्ड एडिशनल सेक्रेटरी हरदीप सिंह किंगरा ने। उन्होंने फरीदकोट में अपनी जमीन में बिना मिट्टी के फलों और सब्जियों की खेती शुरू की है। यह कमाल उन्होंने दो तकनीकों न्यूट्रेंट फिल्म और हाइड्रोपॉनिक्स से कर दिखाया है। हरदीप को किसानों से शुरू से ही यह शिकायत थी कि वे रिवायती खेती से हटकर काम क्यों नहीं करते।
उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही सोचते रहे हैं कि जैसे डॉक्टर अपने बेटे को डॉक्टर, इंजीनियर अपने बेटे को इंजीनियर बनाना चाहता है। हैरानी की बात तो यह है कि किसानों के देश में किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहते। इस कारण ही उनके मन में यह ख्याल आया कि युवाओं का खेती के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल खेती में किया जाए।इस तकनीक के जरिए  पंजाब की किसानी को बचने की उम्मीद लगी है