Saturday, June 6, 2020

जीवन छाया वेलफेयर फाऊंडेशन (रजि) की बैठक आयोजित


खन्ना,

जीवन छाया वेलफेयर फाऊंडेशन (रजि) का गठन कर पदधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जतिंदर कपूर को प्रधान मनोनीत किया गया। इस मौके की गई अन्य नियुक्तियों में राहुल गर्ग बावा को वाईस प्रधान, बलराम बालू को महासचिव, शशिकांत शर्मा को सीनियर महासचिव, जिम्मी मलहोत्रा को मैनेजर, लविश कपूर को कैशियर, राहुल कपूर को को कैशियर, मीरा भाटीया तथा वंदना रानी को एडवाईजर तथा अनिल नामी को सीनियर वाईस प्रधान नियुक्त किया गया।
                         बैठक उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान जतिंदर कपूर ने कहा कि संस्था के गठन का उद्देश्य हर हाल में जरूरतमंदो की सेवा है। कपूर ने बताया कि संस्था रविवार को स्थानीय बुल्लेपूर स्थित वृदश्रम में पहुंचकर वहां रहने वाले सभी बुजुर्गो की आंखों की जांच करवाकर उन्हें चश्मे भेंट करेगी ओर इसके साथ ही सारी उम्र जब तक बुजुर्गो को जरूरत होगी उनकी डाक्टरी सहायता तथा उसका खर्च भी संस्था वहन करेगी। बतां दें कि जतिंदर कपूर वाईओआई (यूथ आर्गेनाईजेशन आफ इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।  लोक चर्चा किआ बात जतिंदर कपूर जी लगे रहो