Sunday, April 7, 2024

कल्प- लतिका पुस्तक का लोकार्पण



राजीव विद्रोही तथा अनवर हुसैन द्वारा संपादित कल्प- लतिका पुस्तक का लोकार्पण सरकारी हाई स्कूल माधोपुर फतेहगढ़ साहिब में किया गया । ग़ौरतलब है कि इस काव्य- संग्रह में पंजाब के उभरते 36 कवियों की




कविताओं का संग्रह किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  पंजाब के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार व आलोचक डॉ. राजेंद्र टोकी जी ने की। सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य स. जतिंदर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।  कवि एवं ग़ज़लकार डॉ. कमल पुरी जी ने इस काव्य - संग्रह कल्प -लतिका पर प्रपत्र पढ़ते हुए कहा कि इस काव्य-संग्रह के प्रत्येक कवि ने समाज तथा सामाजिक स्थिति पर अपनी पैनी नज़र रखते हुए कई विषयों पर अपनी कविताऍं प्रस्तुत की हैं, जो इस काव्य-संग्रह की उपलब्धि है। डॉ. राजेंद्र टोकी जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी कवियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निरंतर पढ़ते रहने तथा इसी प्रकार रचनात्मक कार्य  करते रहने के लिए कहा। पुस्तक के लोकार्पण के बाद कवि दरबार करवाया गया। जिसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों से आए हुए कवियों ने अपनी बेहतरीन रचनाऍं पेश कीं।  इस अवसर पर बटाला गुरदासपुर से मुक्ता शर्मा त्रिपाठी, जालंधर से प्रो. रमण शर्मा, पटियाला से वरिंदर कौशिश 'कमल', अनवर हुसैन, राजीव सूद  और मीनाक्षी शर्मा, खन्ना से केवल साहनी, राजीव विद्रोही , वरिंदर कुमार भांबरी और प्रिंस, फतेहगढ़ साहिब से नीरज त्रेहन,  अल्का सिद्धू, अमृतपाल कौर और सतवीर कौर आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका राजीव विद्रोही जी ने बाख़ूबी निभाई। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ यह कार्यक्रम अपनी अविस्मरनीय यादें छोड़ता हुआ समाप्त हो गया।.                      Firtu Business Directory punjab # ~ D Krazy Kids, play and party Area 24/25 lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505 *To let service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ , ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interlocking pavers & main hole frame & cover, khanna mobile 9914718000, 9855018000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties* shop n 137 Guru Amar Das market Gagan Dutta 9814080135 contact for any kind of property sale and purchase #. Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here. *Battu plaza* Mo :9872695413, 7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building, Samrala chowk g.t Road khanna (A modern Meat shop