Monday, November 23, 2020

आंवला नवमी मनाई

 खन्ना–प्राचीन श्री शिव मंदिर गुग्गा माड़ी समराला रोड खन्ना में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई  गई है पंडित देशराज शास्त्री ने बताया कि। मान्यता है कि इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है। आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर ही इस दिन भोजन ग्रहण किया जाता है। माना जाता है कि इससे आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है। इस दिन पूजा करने के बाद आंवले को प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि अगर इस दिन कोई भी शुभ काम किया जाए तो उससे अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 


शास्त्री जी ने बताया कि आंवला नवमी के दिन एक सेठ ब्राह्मणों को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन कराया करते थे। साथ ही उन्हें सोना सदान किया करते थे। यह सब देख सेठ के पुत्रों को अच्छा नहीं लगता था। यह देख वो अपने पिता से बहुत झगड़ा करते थे। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर वो दूसरे गांव में रहने चला गया। जीवनयापन के लिए उसने वहां एक दुकान लगाई। उसी दुकान के आगे सेठ ने एक आंवले का पेड़ लगाया। कृपा कुछ ऐसी हुई की दुकान खूब चलने लगी।


यहां भी उसने अपना नियम नहीं छोड़ा। वह आंवला नवमी का व्रत-पूजा करता था और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान देता था। वहीं, दूसरी ओर सेठ के पुत्रों का व्यापार ठप हो गया। उनके बेटों को समझ आने लगा कि वो अपने पिता के भाग्य से ही खाते थे। अपनी गलती समझकर वे अपने पिता के पास गए और अपनी गलती की माफी मांगने लगे। फिर पिता के कहे अनुसार उन्होंने आंवले के पेड़ की पूजा करनी शुरू की और दान करने लगे। इसके प्रभाव से सेठ के बेटों के घर पहले











की तरह खुशहाली आ गई। इस अवसर पर पुष्पा बख्शी, नीना शाही, कृष्णा सैनी, स्नेह रानी रेखा शर्मा रमा बक्शी मंजू बक्शी कैलाश थोर , चांद सूद, मधु गुप्ता लता शर्मा, प्रवीण शर्मा, रीटा लटावा सुनीता जिंदल जिंदल प्रीति वर्मा, दर्शना गोयल, इंदु सूद, राज विनायक, सुनीता विनायक, शारदा शर्मा