Friday, October 15, 2021

धू धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

 -धू धू कर

खन्ना, 15 अक्टूबर (प्रेस नोट)




:- 

नेकी की बदी पर जीत एंव भारतीय संस्कृति का प्रतीक दशहरा उत्सव खन्ना शहर में बडे ही श्रदापूर्वक तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा कमेटी, खन्ना (रजि.) के नेतृत्व में स्थानीय मिल्ट्री ग्राऊंड में आयोजित दशहरा उत्सव में हजारों की संख्या में श्रदालुओं तथा इलाकावासी उमड़े ओर त्यौहार का भरपूर आनंद उठाया।                    स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, श्री दर्शन पुरी जी बाई जी तथा श्री निर्देश पुरी जी बाई जी के सानिध्य में दो दिन तक चले दशहरा मेला को लेकर मेला ग्राऊंड में पुलिस, प्रशासन तथा दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए। दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार सुबह से ही शहरवासी मिल्ट्री ग्राउंड में पहुंचना शुरू हो गए तथा रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाथ के पुतलों पर पुरातन आस्था अनुसार जौं (खेती) रख माथा टेकटे नजर आये।  

                         दशहरा उत्सव में कैबिनेट उधोग मंत्री एंव हल्का विधायक गुरकीरत सिंह कोटली मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री तेज प्रकाश कोटली, एसएसपी खन्ना गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल, श्री राम पेनल के जयगोपाल गुप्ता, सुपर मिल्क एमडी विनोद दत्त, जसवंत ज्वैल्र्ज के सुरिंदर वर्मा, नंिरदर सूद, राजीव आनंद, कुलदीप गोयल, रूपिंदर सिंह राजा गिल, डा गुरमुख सिंह चाहल, तहसीलदार खन्ना, गुरशरणदीप सिंह गोगिया, चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा, विनोद वशिष्ट, पार्षद वेद प्रकाश, हरदीप सिंह नीनू, राजेश कुमार मेछी, नवल अग्रवाल, पुष्करराज सिंह, शमिंदर सिंह मिंटू, वासु बत्तरा, राजीव राय मेहता, मुकेश गोयल, अजीत शर्मा, अमन फीड, गोलडी ठेकेदार, विपिन गर्ग, कवित भारद्वाज, सुखवंत सिंह टिल्लू, यादविंदर सिंह यादू इत्यादि सहित बडी संख्या में अन्य गणमान्य मौजूद रहे।   

                    शुक्रवार को दशहरा पर्व के दिन समारोह का शुभांरभ यूनीक क्लब संस्था पदाधिकारियों की ओर से हवन यज्ञ करवाकर किया गया। जिसके उपरांत श्री सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। जिसमें विशेष रूप से पहुंचे व्यवसायी नरिंदर सूद तथा उनके परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। जिसमें अमलोह से पहुंचे मनीष बांसल एंव गुलशन धीमान द्वारा अपनी मधुर वाणी से भजन सकीर्तन किया। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे श पूजन किया गया जिसमें जसवंत ज्वैल्र्ज के सुरिंदर वर्मा दरा शमुलियत की गई। इस साल दशहरा कमेटी, खन्ना की ओर से दशहरा उत्सव में पारंपरिक तथा संास्कृतिक प्रोग्राम पेश किए गए जिसे इलाकावासियों का भारी समर्थन हासिल हुआ ओर दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से दशहरा फेस्टिवल में धार्मिक तथा पांरपरिक सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करने पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी।

                           इस मौके समारोह में जहां सुंदर झांकियां पेश करने वाले मंदिर प्रबंधकों को सन्मानित किया गया वहीं रंगारग प्रोग्राम के साथ साथ मनमोहक आतिशबाजी का प्रदृशन भी किया गया। दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से दशहरा स्थल पर बनाई अशोक वाटिका श्रदलुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। वहीं इस साल दशहरा कमेटी, खन्ना की ओर से वीरवार दोपहर रावण, कुभकर्ण ओर मेघनाथ के पुतले खडे कर दिये गए जिसे लेकर सांय बडी संख्या में इलाकावासी दशहरा ग्राऊंड पहुंचे जिन्होंने समारोह का भरपूर आनंद लिया। सूरज ढलने से पहले जय श्री राम के उद्घोष के बीच कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, एसएसपी खन्ना गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल, पूर्व कौंसिलाध्यक्ष विकास मेहता, नगर कौंसिल खन्ना प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़, उप प्रधान जतिंदर पाठक तथा दशहरा कमेटी अध्यक्ष विशाल बोवी इत्यादि की ओर से माथा टेका गया जिसके पश्चात भगवान श्री राम जी ओर लक्ष्मण जी के स्वरूप द्वारा चलाए अग्नि बाण द्वारा रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाथ के पुतलों का दहण किया गया। एक पल में धूं-धूं कर जलते रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतलों के साथ नेकी की बदी पर जीत का प्रतीक पर्व दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। 

                          इस मौके प्रबंधक कमेटी में चेयरमैन विकास मेहता, राजिंदर पुरी, सरपरस्त विजय गर्ग एंव सोहन लाल सराफ, अध्यक्ष विशाल बॉबी, महासचिव राकेश शाही, वाईस चेयरमैन अमित तिवाडी एंव राजेश डाली, सचिव अमरीश खन्ना, कैशियर सीए राकेश दुआ, वरिष्ठ उप प्रधान बिट्टू विरमानी, कैशियर हरीश गुप्ता चिंटू, उपाध्यक्ष विपिन गोयल, गिन्नी विजन वाईस प्रधान, तरूण लूंबा सटेज सचिव, सचिव नीरज वर्मा, प्रैस सचिव हरीश गुप्ता, वाईस प्रधान विकास मित्तल, स्टेज सचिव गुरमीत नागपाल, उत्सव इंचार्ज राजेश वर्मा, जतिंदर देवगन, अजय सूद, करूण अरोड़ा, विकास अग्रवाल, संजू साहनेवालिया, रोहित शर्मा, नवदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, मोहित गोयल, ड़ा राहुल शुक्ला, अमित वर्मा, विकास सूद, विपिन गेंद, मनीष भांबरी, रमरीश विज, प्रमोद वशिष्ट, अनमोल पुरी, दिनेश बांसल, निपुन मित्तल, शिवम बेदी, विशाल शर्मा, गुरप्रीत नागपाल, शिवम बेदी, महिंदर पाल, दलजीत थापर, राजेश कुमार, राहुल गर्ग बावा, राजेश जोशी, विपिन गोयल, डब्लयू चंद्रा, हंसराज विरानी, प्रदीप कुमार, जिम्मी मलहोत्रा, तरूण जैन, विनोद शर्मा,  हरविंदर शंटू, पुनीत अरोडा इत्यादि सहित बडी सख्या में इलाकावासी एंव विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।