Thursday, August 24, 2023

इस दुनिया में अंधेपन को खत्म करने के लिए जरूरी

 इस दुनिया में अंधेपन को खत्म करने के लिए जरूरी


है कि नेत्रदान में हर नागरिक अपना योगदान दे। इसके लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इसी का हिस्सा है नेत्रदान का पखवाड़ा। पंजाब सरकार की हिदायतों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार 38वां पखवाड़ा सिविल अस्पताल खन्ना में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा। इसकी अगुवाई एसएमओ डा. मनिदंर सिंह भसीन करेंगे। डा. भसीन ने सभी लोगों को नेत्रदान करने की अपील की। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. हरलीन कौर ने कहा कि जैसा कि शेक्सपियर ने कहा है कि आंखें वास्तव में हमारी दुनिया और हमारी आत्मा के लिए खिड़कियां हैं। सभी प्रकार के अंधेपन को ठीक करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन दृष्टिबाधित अधिकांश लोग सर्जरी और दवाओं की मदद से अपनी दृष्टि वापस पा सकते हैं। आज चिकित्सा विज्ञान उन रोगियों के लिए दृष्टि बहाल करने के लिए पर्याप्त रूप से उन्नत है जो दृष्टि दोष के कारण दिन-प्रतिदिन के जीवन से जूझ रहे हैं। लोग मृत्यु के बाद भी नेत्रदान कर दूसरों की मदद कर रहे हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि नेत्रदान के दौरान उनकी पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है। जो कतई सच नहीं है। आमतौर पर केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी परत होती है, बहुत धीरे से निकाली जाती है। आंखों के अन्य भाग जिन्हें दान किया जा सकता है वे कार्निया, पलकें, अश्रु नलिका (टीयर डक्ट), एमनियोटिक मेंबरेन हैं। आंखें तभी दान की जा सकती हैं जब डोनर को उनकी जरूरत न हो, यानी डोनर की मौत के बाद।  जब हम जीवित होते हैं, तो उन्हें स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है, ताकि रिसीवर हमारे बाद उनका अच्छी तरह से उपयोग कर सके। अपनी आँखें दान करना एक नेक कार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि आपके न रहने के बाद भी आपकी आंखें किसी और को दुनिया देखने में मदद करती रहेंगी। नेत्रदान  सबसे बड़ा दान है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है। मृतक के नेत्रदान को परिजन (किसी व्यक्ति के निकटतम जीवित रिश्तेदार) द्वारा अधिकृत किया जाना चाहिए।  यहां तक कि अगर उसने मृत्यु से पहले अपनी आंखें दान करने की प्रतिज्ञा नहीं की थी, तो परिजन भी मृतक की आंखें दान करने की अनुमति दे सकते हैं। डा. हरलीन कौर ने बताया कि एक व्यक्ति जिसे एड्स, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी या किसी संचारी रोग जैसी बीमारियां हैं, वह अपनी आंखें दान नहीं कर सकता है। डूबने से मरने वाला व्यक्ति भी आंखें दान करने के योग्य नहीं होता। इस अवसर पर नेत्र विभाग की जसविंदर कौर के अलावा नर्सिंग कालेज स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।-------Firtu Buisness Directory punjab#~  D Krazy Kids, play and party A 24/25lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505                      *Tolet service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ ,ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput  jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interloacking pavers &main hole frame & cover ,khanna mobile 9914718000,98550 18000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties*           shop n 137 Guru  Amar Das market gagan dutta 9814080135 contact for any kind of property  sale and purchase #.  Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here.                   *Battu plaza*                             ph no:9872695413,7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building,samrala chowk g.t Road khanna (A modern Meat shop)

.