Sunday, September 3, 2023

एएस कॉलेज खन्ना की ओर से दीक्षांत समारोह का आयोजन

 एएस कॉलेज खन्ना की ओर से दीक्षांत समारोह का आयोजन


किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने के लिए प्रोफेसर डॉ. रेनू विग वाईस चांसलर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। इस समारोह की जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर. एस. झांजी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान 356 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह का आरंभ राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' से किया गया। मुख्य मेहमान कॉलेज प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और कॉलेज प्रिंसिपल ने सामूहिक तौर पर शमा रौशन की। इस अवसर पर संगीत के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की गयी। तदुपरांत कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान  शमिंदर सिंह ने आये मेहमानों का स्वागत किया और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर एस झांजी ने कॉलेज की शैक्षिक प्राप्तियों की सम्पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पशत कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2017-2018 और 2018-2019 के दौरान पहले तथा दूसरे स्थान पर परीक्षार्थी पास करने वाले भिन्न भिन्न संकाय के 356 विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की गयी। इस अवसर पर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. रेनू विग ने आधुनिक युग में तकनीक के महत्व के बारे में बोलते हुए कॉलेज को इस मुकाम तक पहुंचाने में प्रबंधकीय कमेटी और कॉलेज प्रिंसीपल की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की भूमिका डॉ. बलविन्द्र कुमार अग्रवाल और प्रो. मनु वर्मा ने अदा की। अंत में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट वरिन्द्र डेविट ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधकीय कमेटी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा,  कॉलेज सेक्रेटरी तेजिन्दर शर्मा, एलुमिनी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गार्गिश, एडवोकेट एलसी बैक्टर, राजकुमार साहनेवालिया, मुकेश मेहता, सुनील अग्रवाल, डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. हरनेश लाल, डॉ. नीना पजनी, राजन कुमार अग्रवाल, भरपूर चंद बैक्टर, अमृतलाल लटावा, नरेश सिंघी, मनजीत सिंह धंजल, अश्विनी. कुमार, हरीश कुमार, अशोक ढंड, डॉ. विनोद सूद,  कुलदीप सिंह, सुखमन सिंह, इंजीनियर बलजीत सिंह, गगन और आरबी यादव ने विशेष तौर पर शिरकत की।----------------Firtu Buisness Directory punjab#~  D Krazy Kids, play and party A 24/25lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505                      *Tolet service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ ,ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput  jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interloacking pavers &main hole frame & cover ,khanna mobile 9914718000,98550 18000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties*           shop n 137 Guru  Amar Das market gagan dutta 9814080135 contact for any kind of property  sale and purchase #.  Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here.                   *Battu plaza*                             ph no:9872695413,7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building,samrala chowk g.t Road khanna (A modern Meat shop)

.