Saturday, June 22, 2019

अब पंजाब में भी मोदी मोदी

गांव ईसड़ू के सरपंच गुरबिंदर सिंह बैनीपाल अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए। वे आजाद तौर पर चुनाव लड़े थे और कांग्रेसी उम्मीदवार को 442 मतों से हराया था। वे भाजपा किसान मोर्चा पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा की प्रेरणा से पार्टी में आए। बैनीपाल ने पार्टी के राष्ट्रीय उप प्रधान दुष्यंत गौतम व संगठन मंत्री दिनेश की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं और वे पार्टी के लिए दिन रात एक करेंगे। चीमा ने कहा कि देश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने से जन-जन भाजपा की नीतियों से खुश है और घर घर में कमल खिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान अजय सूद, प्रवीण बांसल, दयाल सोढ़ी, मदन मोहन मित्तल, जीवन गुप्ता, जतिंदर शर्मा, चमकौर सिंह पंधेर, नरेश आनंद भी मौजूद रहे। लोक चर्चा अब पंजाब में भी मोदी मोदी