Tuesday, October 12, 2021

दशहरा कमेटी, खन्ना की ओर से स्थानीय आई.डी भवन में एक पत्रकारवार्ता आयोजित

 दशहरा कमेटी, खन्ना की ओर से स्थानीय आई.डी भवन में एक पत्रकारवार्ता आयोजित


की गई जिसमें इलाके के पत्रकार भाईचारे से रूबरू होते हुए दशहरा कमेटी पदाधिकारियों ने उन्हें दशहरा पर्व प्रोग्राम से अवगत करवाया। 

               इस मौके पत्रकारों को जानकारी देते हुए दशहरा कमेटी चेयरमैन विकास मेहता ओर दशहरा कमेटी प्रधान विशाल बोवी ने बताया कि इस साल दशहरा उत्सव आर्मी ग्राऊंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें पहुंचने वाले हजारों इलाकावासियों की सहुलियत ओर सुरक्षा के साथ साथ कोविड नियमों की पालना को लेकर भी व्यापक बंदोबस्त किये जाएंगे। इससे पहले 14 अक्तूबर दिन वीरवार को दशहरा ग्राऊंड में रावन, कुंभकर्ण, मेघनाथ ओर सरूपनखा के पुतले शाम तक स्थापित कर दिये जाएंगे। जहां वीरवार रात को सभ्याचारक प्रोग्राम होगा जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए डीजे ओर लाईव म्यूजिक की व्यवस्था की गई है। 

               इसके साथ दशहरा के दिन 15 अक्तूबर को सुबह सुंदर कांड पाठ होगा जिसमें अमलोह से पहुंच रही मनीष बांसल एंड पार्टी भगवान की महिमा का गुणगान करेगी। जिसके उपरांत हनुमान चालिसा होगा। दोपहर को शस्त्र पूजन किया जाएगा जिसके साथ साथ सभ्याचारक प्रोग्राम जारी रहेगा। इस मौके मशहूर डीजे वाईएनबी ग्रुप दरा सेवाएं दी जाएंगी। सांय को उधोग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली उपस्थिति को संबोधित करेंगे जिसके उपरांत रावण दहन किया जाएगा। इस मौके की जाने वाली आतिशबाजी मुख्य आकर्षन का केंद्र होगी। प्रधान बोवी ने बताया कि दशहरा ग्राऊंड में बनाई जाने वाली अशोक वाटिका भी विशेष तौर पर पहुंच रहे कारीगरों दरा तैयार की जा रही है जो देखने योगय होगी। दशहरा कमेटी खन्ना पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों को निमंत्रण देते हुए दशहरा पर्व में पहुंच समारोह की शोभा बढाने की अपील की। 

                 इस मौके दशहरा कमेटी खन्ना के प्रैस सचिव हरीश गुप्ता की अगुवाई में समूह पत्रकार भाईचारे को सम्मानित भी किया गया। इस मौके दशहरा कमेटी खन्ना के प्रधान विशाल बोवी, चेयरमैन एव नगर कौंसिल खन्ना के पूर्व अध्यक्ष विकास मेहता, महासचिव राकेश शाही, सरप्रस्त विजय गर्ग, सीनियर उपाध्यक्ष मदन विरमानी, प्रैस सचिव हरीश गुप्ता, कैशियर हरीश गुप्ता चिंटू, फाईनांस सचिव सीए राजेश दुआ, विकास अग्रवाल, तरूण लूंबा, सुभाष शर्मा, संजू साहनेवालिया, राजेश जोशी, राजेश मेेछी, राहुल गर्ग बावा इत्यादि मौजूद थे।