Saturday, October 24, 2020

निपुण मित्तल भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त

युवा भाजपा नेता निपुण मित्तल को पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया है। खन्ना के माता रानी मंदिर के पास स्थित सीनियर सिटीज़न हाल में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान जिला भाजपा प्रधान पवन कुमार टिंकू ने इसकी घोषणा की। निपुण इससे पहले भाजयुमो खन्ना मंडल के प्रधान पद पर भी रह चुके हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें अब पदोन्नत किया गया है।

अपने संबोधन में टिंकू ने कहा कि निपुण मेहनती और इमानदार नेता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की। उन्हें अब जिले में भाजयुमो को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इससे पार्टी को बहुत लाभ होगा। निपुण ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान और जिला प्रधान टिंकू का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को मजबूती से निभाएंगें। पार्टी की तरक्की के लिए दिन-रात मेहनत करेंगें। युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करा उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर जिला महासचिव गुरविंदर सिंह ईसड़ू, जिला उप प्रधान रमरीश विज और संजीव मौदगिल, जिला सचिव गुरदीप सिंह भट्टियां व लिलिब नंदा, खन्ना मंडल प्रधान अनूप शर्मा, बीजा मंडल प्रधान गगनदीप सिंह, पायल मंडल प्रधान गौरव शर्मा, मलौद मंडल प्रधान रविंदर सिंह, बलजिंदर सिंगला, राजेश डाली, डा. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, आतिश बांसल, प्रितपाल सिंह, नानक दास लोहिया, विनोद तिवारी, शेखर बग्गन भी मौजूद रहे।