Wednesday, April 24, 2024

खन्ना स्वर्णकार संघ प्रधान राकेश वर्मा बिट्टू दर्जनों सर्राफ साथियों के साथ आप में हुए शामिल

 

खन्ना, 24 अप्रैल :- 

आम आदमी पार्टी हलका खन्ना को उस समय भारी बल मिला जब इलाके के सर्राफ व्यवसायिओं की प्रमुख संस्था खन्ना स्वर्णकार संघ की ओर से रखे एक प्रभावशाली समारोह दौरान खन्ना स्वर्णकार संघ के प्रधान राकेश वर्मा बिट्टू ने अपने दर्जनों सर्राफ भाईयों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया जिसमें रवि वर्मा, अनिल वर्मा, अमित वर्मा, श्रीकांत, सोनू वर्मा, राज वर्मा, राकेश कांजला, विजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, सुनील वर्मा शामिल रहे जिन्हें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप प्रधान एंव हलका खन्ना विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ओर श्री फतेहगढ साहिब लोकसभा से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी.पी की ओर से पार्टी में शामिल करवाया गया। इस मौके खन्ना इलाके के करीब सभी सर्राफ मौजूद रहे। इस मौके भारी संख्या में मौजूद सर्राफ व्यवसायिओं की ओर से संघ प्रधान राकेश कुमार बिट्टू का समर्थन करते हुए उनके हर कदम में साथ देने का एैलान किया। 

                            इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए लोकसभा श्री फतेहगढ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी.पी ने   कहा कि वह सांसद भवन पहुंचने के बाद इलाके की सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाने के लिए वचनबद् हैं। इस मौके विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि वह अपने हलकावासियों के आभारी हैं जो विधानसभा चुनावों में रिकार्ड मतों से उन्हें जीत दिलाने के बाद अब लोकसभा चुनावों में भी उसी उत्साह के साथ उनका साथ दे रहे हैं। विधायक सौंद ने कहा कि वह हलका खन्ना वासियों का यह कर्ज खन्ना को माडल शहर विकसित करके चुकाएंगे। 

                                 खन्ना स्वर्णकार संघ के प्रधान राकेश वर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से प्रदेश की उन्नति के लिए जी तोड़ मेहनत की जा रही है। इसी प्रकार हलका खन्ना के विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद अपने शहर के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। जिससे प्रभावित होकर वह आप में शामिल हो रहे हैं ओर इन लोकसभा चुनावों में वह पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए दिन रात एक कर देंगे। 

                                 इस मौके खन्ना स्वर्णकार संघ के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा, सरप्रस्त सोहन लाल सर्राफ, अमरीक सिंह राजपूत, सीनियर महासचिव विजय वर्मा, सचिव राकेश कांजला, अमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, रवि वर्मा, अनिल वर्मा, राजिंदर वर्मा, सुनील वर्मा, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सतीश खुरमी, सुरिंदर खुरमी,  के साथ साथ बडी संख्या में स्वर्णकार संघ सदस्य ओर आप नेताओं में चेयरमैन नवजोत सिंह जरग, सीनियर पार्षद जतिंदर पाठक,  अमरदीप सिंह पुरेवाल, जगतार सिंह गिल, मास्टर अवतार सिंह, मनू मनोचा, जसविंदर लोटे, पीए महेश कुमार, पराग बत्ता मौजूद थे। 




Firtu Business Directory punjab # ~ D Krazy Kids, play and party Area 24/25 lower ground Floor celebration Bazaar khanna phone no 98155 17505 *To let service* -Udey chum property consultant ਮਕਾਨ ਕੋਠੀ, ਸ਼ੋ-ਰੂਮ , ਦੁਕਾਨ ਖਰੀਦਣ ਵੇਚਣ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਮਿਲੋ 9700700051 ਨੇੜੇ lvy hospital gt road khanna. # with best compliments Subodh Mittal *Krishna vastralya* chandala market khanna 9988397097 *Rajput jewellers* Guru Amar das market khanna * *Kidizo play way school* Bullepur Road khanna *-*sheetal garments karnail singh road khanna* *Ajay Tiles _ajay marka ISI interlocking pavers & main hole frame & cover, khanna mobile 9914718000, 9855018000 #. With best compliments *Kansal Feed Industries* Amloh road village Kahanpura * # **Dutta properties* shop n 137 Guru Amar Das market Gagan Dutta 9814080135 contact for any kind of property sale and purchase #. Spl. Colourful khadi cotton kurta pajama and new pathani colourful fabric available here. *Battu plaza* Mo :9872695413, 7696664616. *Fish and Meat market*** Purewal building, Samrala chowk g.t Road khanna (A modern Meat shop