Friday, August 3, 2018

खन्ना मैं विशाल नगर कीर्तन

खन्ना: पातशाही श्री गुरू हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाशोत्सव के सबंध में गुरूद्वारा श्री गुरू हरिकृष्ण साहिब, मलेरकोटला रोड, खन्ना से विशाल नगर कीर्तन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में सजाया गया। अरदास करने के उपरांत पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन रवाना हुआ। नगर कीर्तन मलेर कोटला रोड, गुरूद्वारा बाबा निरगुण दास, सप्रिंगडेल स्कूल रोड, बक्करखाना रोड, चीमा चौंक से होता हुआ वापिस गुरूद्वारा साहिब आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में बड़ी संखया में श्रद्धालु शामिल होकर गुरबाणी कीर्तन का जाप कर रहे थे।  
नगर कीर्तन का स्वागत करने पहुंचे एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार दविंदर सिंह खटड़ा, जिला यूथ अकाली दल प्रधान व मोहाली के आबजऱ्वर यादविंदर सिंह यादू, हरजीत सिंह भाटिया, , हरवीर सिंह सोनू, परमजीत सिंह बौबी, तेजिंदर सिंह सरपंच इकोलाहा, इंदरजीत सिंह अकाल व अन्य को सिरोपे भेंट किए गए।  इस अवसर पर प्रधान सुखविंदर सिंह मांगट, सचिव मास्टर मनमोहन सिंह, दर्शन सिंह गिल, इंदरजीत सिंह अकाल, मैनेजर जोगिंदर सिंह, हरविंदरपाल सिंह कोहली, संपूर्ण सिंह दहेले, मास्टर कर्म सिंह, बलविंदर सिंह भमरा, नरिंदरपाल सिंह पप्पू, सुखबीर सिंह काला, नवजोत सिंह गोल्डी, गुरिंदर सिंह लाली, सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की बीबी हरवीर कौर के अलावा 
श्रद्धालु उपस्थित थे।